आज का पंचांग : क्‍या कहते हैं 17 सितम्‍बर को आपके सितारे

0
639

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ आप देख रहे हैं। अब अजमेर के नन्दादेवी ज्योतिष परामर्श केंद्र (आज का पंचांग एवं राशिफल) झांसी(उ.प्र.) के हिसाब से ज्‍योतिषविद पं. चंद्रमुकुट शर्मा द्वारा आज का पंचांग और राशिफल प्रस्‍तुत किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि अपना फीड बैक अवश्‍य भेजिए।

जानिए गुरुवार 17 सितंबर 2020 का पंचांग :

क्या करें पितरों की निमित की वो प्रसन्न रहे आपसे??

जिन पितरों की तिथि याद नही है उन्हें याद करके उनके लिए श्राद्ध, दान व तर्पण कर सकते। प्रातः ब्रह्म महुर्त में उठ कर जल में गंगाजल मिलाकर स्नान आदि करें स्वच्छ कपड़े पहने। घर में सात्विक भोजन बनावें। शाम के वक्त 4 दीपक अपने घर की चौखट पर सरसो के तेल से प्रज्वलित करें। फिर एक दीपक और एक लोटे में जल लेकर पितरों से प्रार्थना करें, कि पित्र पक्ष का समापन हो गया है। आप हम सब को आशीष देकर प्रसन्नता पूर्वक अपने लोक को प्रस्थान करें।

कुछ रहस्यमयी जानकारी।

पुराणों के अनुसार यदि आपको किसी देवी-देवता को भी मनाना है तो उनसे पहले आपके पितृ को मनाना आवश्यक है। मान्यता है, कि यदि किसी व्यक्ति का म्रत्यु के बाद श्राद्ध तर्पण न किया जाए तो उसकी आत्मा की शांति नही होती।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ ऋण एक बड़ा विकट दोष है। कई प्रकार की कठिनाइयों से जातक को गुजरना पड़ता है। हर वर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर अश्विन मास की अमावस्या तक पितृ पक्ष श्राद्ध होते है। इस समय यमराज पितरों को अपने परिजनों से श्राद्ध ग्रहण करने केतु आजाद कर देते है। श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मण अथवा किसी भूखे जरूरमंद गरीब को कराया हुआ भोजन पितरों को प्राप्त हो जाता है। श्राद्ध का अधिकार सबको है बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी श्राद्ध कर सकते है। अमावस्या के पीछे छिपा रहस्य यह है, कि शास्त्रों के अनुसार चन्द्र की 16वी कला को ‘अमा’ कहते है। चन्द्र मंडल की इस महाकला को 16 कलाओं से सम्पूर्ण माना जाता है। इसके अन्य भी नाम है जैसे सूर्य-चन्द्र संगम, अमावसी, पंचदशी, अमावासी। इस दिन चन्द्र दिखाई नही देता उसका क्षय हो जाता है। इस तिथि के देवता स्वंयम पितृ देव है। चन्द्र सूर्य का मिलन इसी दिन होता है दोनों एक ही राशि में रहते है।

ध्यान रखें।

चेतावनी है, की इस दिन कोई भी तामसिक वस्तु शराब मास आदि का सेवन न करें अर्थात मुनि जनों की माने तो चतुर्दशी, अमावस्या, प्रतिपदा ये तीन दिन कठोर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

सूर्योदय – 06:02
सूर्यास्त – 18:17

तिथि – कृष्ण पक्ष, अमावस्या – 16:29 तक
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी – 09:49 तक

सम्वत – शक सम्वत – 1942 शार्वरी
– विक्रम सम्वत – 2077 प्रमादी
सूर्य राशि -कन्या
चन्द्र राशि -सिंह 15:07 तक
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
अयन- दक्षिण
ब्रह्म मुहूर्त – 04:29 से 05:56 तक (18 सितंबर)
प्रातः सन्ध्या – 04:52 से 06:03 तक (18 सितंबर)
सायंं सन्ध्या – 18:17 से 19:28 तक
निशिता मुहूर्त – 23:47, 18 सितम्बर से 00:34, 18 सितम्बर तक
अभिजीत महुर्त – 11:45 से 12:34
गोधूलि मुहूर्त – 18:05 से 18:29 तक
राहु काल – 13:42 से 15:14 तक
गुलिक काल – 09:06 से 10:38
यमगण्ड काल – 6:02 से 07:34

जानिये कैसा रहेगा आपका गुरुवार 17 सितंबर 2020 को राशिफल

मेष- आज आप मन की न सुन कर नफा नुकसान देख कर कार्य करेंगे। सर दर्द या मानसिक पीड़ा में पड़ सकते है।

वृषभ- माता से मतभेद बहस की सम्भावना प्रबल है। बुद्धि तीव्र रहेगी, क्रोध ज्यादा लग रहा है धैर्य रखे और शांत रहने का प्रयास करें।
मिथुन- आज काम काज में संगर्ष रहेगा सरकारी काम में आपको अटकाया जा सकता है। भाई बहन से चर्चा का उचित समय नही है ध्यान रखे।
कर्क- आज मेहमान आने की सम्भावना या किसी से घर पर मुलाकात हो सकती है। धन के स्त्रोत अच्छे रहेंगे पर परिश्रम के साथ।
सिंह- स्वंयम के श्रंगार में खर्च की संभावना रहेगी सफलता पर संदेह है अर्थात धन व्यर्थ में खर्च न करें। थोड़ा सा आलस भरा दिन के आज।
कन्या- कोई इन्वेस्टमेंट करना चाहते है तो यही अच्छे अवसर है आपके लिए पर ध्यान रहे परिणाम में थोड़ा समय लगेगा। आज आपको एक जगह बैठने का समय नही होगा।
तुला- गज़ब का धन आगमन होने की सम्भावना पर उतनी जल्दी वापिस जाने की भी। पर निराश नही होवे दिन खुशमय है आज आपका। ज्यादा मेहनत अच्छे परिणाम देगी।
वृश्चिक- आज का दिन बढ़िया है आपके लिए नौकरी के ऑफर आ सकते है। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र के लिए बढ़िया दिन आज। माता नाराज हो सकती है आपसे, ध्यान रखे।
धनु- आज भाग्य आपका साथ देगा पर जरूरत से ज्यादा रिस्क फसा भी सकती है। रोग का ध्यान रखें। कोई इन्वेस्टमेंट का सोच रहे है तो आज बढ़िया दिन है।
मकर- आज का दिन चिंता से घिरा हुआ खास तौर पर अपने पार्टनर से क्लेश की सम्भावना है। आज चुप रहना लाभदायक सिद्ध होगा।
कुम्भ- आज आपसे धन की मांग की जा सकती है और पैसे अटकने की प्रबल सम्भावना है अर्थात किसी को उधार देने से बचे। नौकरी में मित्रो का साथ अच्छा मिलेगा।
मीन- आज झगड़ा करने से बचे खास तोर पर महिलाओं से। आज थोड़ा सा अस्वस्थ महसूस करेंगे आप। पेट का खास ध्यान रखे।

LEAVE A REPLY