अभाविप : राहुल यादव नगर अध्यक्ष और तरुण खत्री बने नगर मंत्री

0
477

झाँसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की झाँसी विभाग की नगर इकाइयों का वार्षिक नवीन पुनर्गठन हो रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री अजय यादव की उपस्थिति में सीपरी नगर इकाई का गठन किया गया। इसमें राहुल यादव नगर अध्यक्ष और तरुण खत्री नगर मंत्री बनाये गए।
जीतेंद्र यादव को नगर उपाध्यक्ष एवम नीलांश चतुर्वेदी, करुण खोसला, सिद्धार्थ तिवारी, सागर बुंदेला और प्रखर वर्मा को नगर सह मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। अमन, देव, शिवम्, राज, अंकित, नितेश को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। विभाग संगठन मंत्री ने सभी नवीन दायित्व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा की अभाविप के कार्यकर्ता का उदेश्य राष्ट्र पुनर्गठन का है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार के कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अभाविप की कार्यनीति में किसी भी कार्यकर्ता को पद नहीं दिया जाता, दायित्व दिया जाता है। इसका तात्पर्य है की कार्यकर्ता की ये जिम्मेदारी है कि वह सामाजिक सेवा के कार्यों में संलग्न रहे। अभाविप सीपरी नगर इकाई के नवनियुक्त नगर मंत्री तरुण खत्री ने कहा की संगठन की कार्यप्रणाली बड़े और छोटे सभी को साथ लेकर चलने की है। संगठन के मार्ग निर्देशन में सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोभाव से सेवा कार्य में लगे रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन और सभी का आभार नगर मंत्री तरुण खत्री ने दिया। इस अवसर पर अभाविप के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY