वर्ष 2020 ने बदली जीवनशैली : जिलाधिकारी

0
677

झांसी। वर्ष 2020 में हमारी जीवन शैली बदली है, कोरोना ने हमें बच्चों के साथ रहना सीमित संसाधन में जीवन यापन करना, मानवता के लिए मिलजुल कर काम करना जाति, दल, संगठन, संस्थाओं के भेद से परे मानव मात्र के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा जागृत किया है। अब शांति व्यवस्था बनाकर विकास को अंजाम देना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हंसारी स्थित वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में आयोजित नूतन वर्षाभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंद्रा वामसी से यह बात समाज सेवीजनों के बीच कहीं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 सभी के लिए सुख शांति कारक होगा ऐसी आशा की जानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह, दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डॉक्टर डीएन मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार जैन ने वृद्ध आश्रम के कुशल संचालन की चर्चा करते हुए अपने मां पिता के प्रति दायित्व बोध को जागृत किया। प्रारंभ में वृद्ध आश्रम के महासचिव शैलेंद्र जैन ने वृद्ध आश्रम की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम में रह रही महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित किया एवं कोरोना की वैक्सीन का शुभारंभ भी वृद्ध आश्रम से ही करने की घोषणा की। समारोह में संजीव सरावगी, देवेंद्र जैन भोपाल, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, लाखन सिंह यादव, श्रीमती सरोज जैन, धीरेंद्र यादव, योगेश मेहरोत्रा, सुरेंद्र जैन, पन्ना लाल सहगल, प्रभु गंधी, गिरीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, अशोक खरे, बीके अरोरा, विकास जैन, केतन जैन आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन प्रकाश गुप्ता ने एवं आभार ज्ञापन शैलेंद्र जैन ने किया।

LEAVE A REPLY