आर्म्‍ड वेेेेेटर्न डे का किया आयोजन

0
405

झांसी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय झाँसी में आर्म्‍ड वेर्टन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्म्‍ड वेर्टन डे कार्यक्रम का शुभारम्भ नायव सुवेदार वेलफेयर ऑर्गेनाइजर संजय कुमार शुक्ला सैनिक कल्याण झाँसी ने किया।
उन्‍होंने सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन मो0 याकूब एवं उपस्थित सभी पदों के पूर्व सैनिक अधिकारी एवं जवानों उनकी विधवाओं का स्वागत किया। श्री शुक्ला ने बताया की आजादी के बाद कई युद्ध लड़े गए। जवानों ने अपने देश की आन वान शान के लिये अपनी जान की परवाह न करते हुये दुश्मनों को परास्त किया और संदेश दिया की देश की सरहदों पर गलत नजर डालने का अनजाम यही होगा। ऐसे वीरों ने अपना वीरता का परिचय देते हुये देश की इतिहास में अपना नाम अंकित किया। हमें नाज है कि, हम भारत देश में पैदा हुए। गर्व है कि, विश्व की सबसे शक्ति-शाली सेना की एक कडी बनकर जीवन का अमूल्य समय देश की सरहदों की रक्षा की उन पूर्व सैनिकों शत शत नमन। अगर आज भी देश को आवश्यकता पडने पर कदम से कदम मिलाते हुऐ अपनी बहादुरी का परिचय देने के लिये तैयार है। सभी पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौनधारण कर उन वीर योद्धाओं की वीरगाथा याद कर श्रृद्धांजली अर्पित किया। अतः अन्त में सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनओं की जानकारी दी और सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार को वेर्टन डे पर शुभ कामनायें दिया।

LEAVE A REPLY