देव प्रदेश है उत्तर प्रदेश, जहां भगवान ने जन्म लिया और ऋषि-मुनियों ने किया तप

उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश, देश का सबसे विकासशील प्रदेश उत्तर प्रदेश ** ** भव्यता के साथ आयोजित हुआ उत्तर प्रदेश दिवस "आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश महिला- युवा -किसान, सबका विकास -सबका सम्मान थीम पर हुआ विभिन्न विशिष्ट योगदान करने वालों का सम्मान **उत्तर प्रदेश का देश की आजादी, गौरवशाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर राजनैतिक आदि में विशेष स्थान **अपने प्रदेश के निमार्ण, विकास, उन्नति, समृद्वि, सशक्तिकरण और देश के उत्तम प्रदेश के रूप विकसित करने में अपना योगदान करने का किया आहवान

0
555

झाँसी। उत्तर प्रदेश समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित करते हुए सांसद झाँसी – ललितपुर अनुराग शर्मा ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं एतिहासिक दिन है, क्यों कि आज ही के दिन 24 जनवरी,1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का स्थान प्राप्त हुआ और उसे विशिष्ठ पहचान मिली। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश यूनाईटेड प्रदेश का भाग था, जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य शामिल थे।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का देश की आजादी, गौरवशाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर, राजनैतिक आदि में विशेष स्थान एवं योगदान रहा है और जिसका महत्व आज बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जब से माननीय योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं उसके बाद निरन्तर रूप से विकास और उन्नति की ओर अग्रसर देश के अग्रिणी प्रदेशों में शामिल हुआ है। उन्होंने उ0प्र0 स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित सभी जनों का आहवान किया कि अपने प्रदेश के निमार्ण, विकास, उन्नति, समृद्वि, सशक्तिकरण और देश के उत्तम प्रदेश के रूप विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर केंद्रित है, इसलिए अनेकों परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोविड महामारी की बात की जाएगी तो उत्तर प्रदेश का भी नाम इसमें शामिल होगा।
विधायक सदर रवि शर्मा ने आज पूर्वान्ह 11:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन के उद्घाटन के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते उत्तर प्रदेश दिवस पर समस्त जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सपनों का उत्तर प्रदेश विकास में सभी की भागीदारी है, 3 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो उद्योग सर्जन और विकास का जो माहौल बना है वह सभी ने अनुभव किया है। गांव में हर घर नल जल योजना से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाने के साथ ही मुख्यमंत्री जी की चिंता कि बुंदेलखंड का विकास कैसे हो पर निरंतर बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में मेयर राम तीर्थ सिंघल , विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाहा ने भी अपनी विचार प्रकट किए।
उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का प्रारंभ ” सरस्वती वंदना” से आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राई नृत्य का प्रस्तुतीकरण भी हुआ सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा उक्त मोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसका सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की, कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज झांसी के छात्रों द्वारा मोनिया नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा जहां एक और लोकनृत्य प्रस्तुत किया वहीं श्री सीताराम कुशवाहा एंड पार्टी द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के कृतित्व पर बुंदेली प्रस्तुति भी की गई।
उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन में सांसद अनुराग शर्मा सहित समस्त विधायकों द्वारा विकास में विशिष्ट योगदान के लिए अमित सिंह फूलों की खेती, ओपी सिंह सीईओ बलिनी दुग्ध उत्पादन समिति, विवेक बंसल निदेशक पीतांबरा बुक, श्रीमती आकांक्षा ताम्रकार पेपर वर्क, अनुपम निरंजन वुडन क्राफ्ट के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही नगर विकास विभाग द्वारा संचालित “आसरा योजना” के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत खेल एवं सांस्कृतिक समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 19 बेटियों का सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 40 कृषक बंधुओं का भी सम्मान हुआ, जिसमें विशेष रुप से वीर सिंह निवासी ग्राम गणेशगढ़ वर्मी कंपोस्ट खाद बनाए जाने पर और जैविक उत्पादन पर उनका विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने सांसद अनुराग शर्मा सहित समस्त विधायकों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश जिस तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, वह प्रदेश के उज्जल और भव्य भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी और निष्ठापूर्वक निर्वहन कर प्रदेश को विकास की चरम सीमा पर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करें, ताकि हमारा प्रदेश विकास सहित सभी क्षेत्रों में अन्य प्रदेशों में प्रथम स्थान पर पहुंचे। इस अवसर उपायुक्त उद्योगसुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी जेआर राम, बीएसए हरिवंश कुमार,एसीआई श्री अमित द्विवेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुपम व्यास ने किया।

LEAVE A REPLY