स्मार्ट सिटी के कार्यान्वयन योजना की हुई समीक्षा

0
463

झाँसी। नगर निगम के सभागार में झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम बैठक सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे झांसी स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यान्वयन योजना की वृहद समीक्षा की गयी। इसके अन्तर्गत संचालित होने वाली परियोजनाओं पर गहन विचार विमर्श कर उनकी तकनीकी एवं पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगिता का मूल्यांकन किया गया। इस बैठक में सांसद अनुराग शर्मा द्वारा परियोजनाओं को संशोधित करने के सम्बन्ध में बहुमूल्य सुझाव दिये उन्होंने झाँसी शहर में मुख्यता: झाँसी किला, पानीवाली धर्मशाला, लक्ष्मी तालाब, आंतिया तालाब आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये।
इस दौरान महापौर नगर निगम रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 झाँसी अवनीश कुमार राय, सभासद दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY