व्यापारियों के शुभंकर दानवीर भामाशाह की मनाई जयंती

0
1052

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वावधान में कोविड संक्रमण को देखते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जूम एप के माध्यम से दानवीर व्यापारियों के शुभंकर भामाशाह की जयंती मनाई।
भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय मंत्री संजय पटवारी ने कहा कि व्यापारियों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं भामाशाह जी। चित्तौड़ राज्य को बचाने के लिए भामाशाह नाम के व्यापारी ने अपनी संपूर्ण धन दौलत चित्तौड़ के महाराजा महाराणा प्रताप को दान दे दी थी। उस धन से महाराणा प्रताप ने भील सेना बना कर अकबर से युद्ध करते हुए, अपना राज्य वापस पाया था। आज व्यापारियों को उनके नाम से ही पहचाना जाता है।
जूम एप के माध्यम से व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि राजस्थान, बिहार और दिल्ली के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। कोरोना संक्रमण के समय व्यापारियों ने संपूर्ण आम जनता की सेवा कर एक उत्कृष्ट उदाहरण दिया है। व्यापारियों को भी यथासंभव सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर व्यापारी नेता राजेश विरथरे, अर्जुन सिंह, अरुण गुप्ता, संजय सराफ, पंकज शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, अंकुर बट्टा, अतुल जैन, विवेक सेठ, अजय चड्ढा, प्रिंस भुसारी, बंटी वशिष्ठ, श्याम भारद्वाज, अपर्णा दुबे, शालिनी गुरबख्‍शानी, महिमा जायसवाल, दीपा छाबड़ा, माला मल्होत्रा, कविता महेश्वरी, संजना पटवारी, लता सेन, दीपा जैन, शकील खान, मनीष रावत, अनुज निखरा, मधुकर निरंजन, अभिषेक सोनकिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन कैट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी एवं आभार जिला महामंत्री मयंक परमार्थी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY