झांसी के सीनियर डीएमएम दीपक यादव का हुआ निधन

0
1071

झाँसी। उत्‍तर मध्‍य रेलवे के झाँसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (Sr.DMM) दीपक यादव का आकस्मिक निधन हो गया है।
दीपक झाँसी के ही रहने वाले थे। उन्होंने रेलवे के भंडार विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह नेकदिल के साथ – साथ मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी उम्र लगभग 56 वर्ष थी। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और शादी शुदा पुत्री है। 19 अप्रैल को उनके पिता का भी निधन हो गया था। भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य प्रदान करे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे |

LEAVE A REPLY