झांसी। उप्र उद्योग व्यापार मण्डल से सम्बद्ध उप्र महिला जिला उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा की अध्यक्षता में महिला सदस्यों के साथ होली उत्सव का आयोजन किया गया।
होली उत्सव में चंदन व फूलों से होली खेली गई। सभी महिला सदस्यों ने एक दूसरे का सम्मान किया और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती आहूजा ने बताया कि चंदन व फूलों की होली से यह संदेश दिया कि चंदन की तरह हमारी खुशबू चारों ओर फैलती रहे और फूलों की तरह हम हमेशा खिलखिलाते व मुस्कुराते रहें। इस दौरान व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अशोक जैन ने सभी का आर्शीवाद व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कुसुम साहू, प्रियंका परेचा, प्रेणता, भावना अग्रवाल, मनीला गर्ग, सुनीता अग्रवाल, वसुधा, ऊषा सेन, ज्योति मल्होत्रा, अलका मित्तल, आशा कारनानी, भावना सहजवानी, ममता यादव, आशा सुखेजा, वैशाली पुंशी आदि मौजूद रहे। जिला महामंत्री रजनी गुप्ता ने केसर का तिलक लगाकर आभार व्यक्त किया।