खेल से मजबूत होता है आत्‍मबल : सुबोध खाण्‍डेकर

**** खेल दिवस की पूर्व संध्‍या पर हुआ प्रदर्शनी मैच का आयोजन

0
526

झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज झांसी में विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक फ्रेंड्स वॉलीबाल एकेडमी द्वारा “मेजर दद्दा ध्यानचंद” की जयंती यानि खेल दिवस की पूर्व संध्या पर विवेक फ्रेंड्स वॉलीबॉल अकैडमी के मध्यपुरुष वॉलीबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध खांडेकर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व विशिष्ट अतिथि गोपाल दुबे, अशोक राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शर्मा सदर विधायक झांसी ने की। कार्यक्रम में मेजर दद्दा ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में दद्दा ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद का माला, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से खिलाड़ियों का आत्म बल मजबूत होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि खेल से अनुशासन एवं एकता का भाव पैदा होता है। अतिथियों का स्वागत संतोष भार्गव, मणिकांत निरंजन, सौरव निरंजन, नारायण राजपूत, अजय यादव, सूर्य प्रकाश सिंह ने किया। प्रदर्शनी मैच के निर्णायक सतीश कंचन, राज किशोर तिवारी, धर्मेंद्र देव राय, बद्री प्रसाद रहे। इस मौके पर गजानन खानवलकर, बृजेन्द्र यादव, निर्भय प्रताप, कंचन गौतम, सीमा, शकुंतला, मणिकांत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सचिव रामकिशन रंजन ने और आभार एकेडमी के सचिव राजेश पटेल ने व्‍यक्‍त किया ।

LEAVE A REPLY