उन्नाव गेट व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

0
300

झाँसी। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की तत्वाधान में उन्नाव गेट व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामतीर्थ सिंघल, अंचल अडजरिया बुन्देखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सोमवार को जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल के उन्नाव गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव महाराज, महामंत्री कुंवर हेमंत सिंह चैहान, कोषाध्यक्ष प्रेम उपाध्याय को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के पद पर अब्दुल हमीद मकरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद महाजन, चतुर्भुज महाजन, नरेंद्र तिवारी, सतीश विश्वकर्मा, महेंद्र यादव उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए। मनोज यादव संगठन मंत्री, बंटी यादव मंत्री, सुभाष पोस्टर प्रचार मंत्री, चंदन साहू, पूर्व मंत्री संतोष साहू, मीडिया प्रभारी सुरेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी प्रमोद साहू, संयोजक सनी कोष्टा सह संयोजक मनोनीत किए गए। मुख्य अतिथि महापौर राम तीर्थ सिंघल द्वारा व्यापारियों के हित में सदैव कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सुडेले, महामंत्री ऐके सोनी, बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंचल अडजरिया ने कहा कि कभी भी आपको लगे कि फूड इंस्पेक्टर, ड्रग इंस्पेक्टर या अन्य किसी प्रकार के इंस्पेक्टर आपको जबरदस्ती परेशान कर रहे हैं, आप याद करिएगा जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल आपके साथ खड़ा होगा और उत्पीड़न करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को ठीक करने का काम करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, आवास विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार यादव, क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप नगरिया, पप्पू चिकना एवं सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY