महादेव का सहस्त्र धाराओं से किया महादुग्धाभिषेक

0
317

झाँसी। श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार प्रदोष पर्व पर महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी के संयोजन मैं गोविंद चौराहा स्थित महाकालेश्वर मडिया महादेव मंदिर में आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन कर सदर विधायक रवि शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा ने काँवड़ पूजित बेतवा नदी के शुद्ध जल से मडिया महादेव का जलाभिषेक कर सहस्त्र दुग्ध धाराओं से महाभिषेक किया। तत्पश्चात महादेव जी की महाआरती की गई। महाभिषेक में महा समिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ,मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ,पार्षद श्रीमती सुशीला दुबे, विनोद समाधिया, अखिलेश पांडे ,बंटी दुबे, विनोद अग्रवाल, मयंक श्रीवास्तव, राजकुमार ,सुभाष चौरसिया, पिंटू माली, राज मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

भोलेनाथ का अभिषेक किया

झाँसी। युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में आज गोविंद चौराहा स्थित मढिया महादेव मंदिर पर समाजसेवी राम रतन अग्रवाल रामू की मुख्य अतिथि में एवं क्षत्रीय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय की अध्यक्षता में भगवान महाकालेश्वर जी का भस्मी ऊपटन केसर स्नान चंदन स्नान इत्र स्नान गन्ने का रस स्नान दूध स्नान अष्टगंध चंदन स्नान कराकर दूध दही पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा अंकित राय राहुल बिंदल राकेश मनकेले भरत कारनामी श्रीमती लक्ष्मी राय श्रीमती अर्चना दुबे नीरज मैहुरिया पबन माहौर दिनेश राय रामेश्वर राय आदि ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया।

कांवड़ यात्रा निकाली गई

झाँसी। श्री सिद्धेश्वर कांवड यात्रा रात्रि 12 ,30 बजे भोले नाथ की भस्म आरती करके सिद्धेश्वर पीठ झांसी से बेतवा ओरछा धाम गई। वहां पर स्नान करके 200 कांवरों का वैदिक पूजन करके कांवरिया श्री राम राजा सरकार का जय घोष करके झांसी के लिए चले और नंगे पैर बरसते हुए ,गरजते हुए मेघों की गर्जना के संग कांवरिया इलाइट होते हुए सिद्धेश्वर मन्दिर पहुंचे । जहां पुलिस प्रसासन के शहर कोतवाल जी और गुरुदेव आचार्य प0 हरिओम पाठक जी ने आरती उतार कर कांवरों का पूजन किया , नगर विधायक जी की माता जी व अभिषेक भार्गव जी ने पुष्प वर्षा कर स्वागतं किया ,सभी कांवरियों ने आचार्य मनोज पाठक व राजीव पाठक जी द्वारा किये गए वेदपाठ पूर्बक कांवर जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया , बबली चड्डा जी ने गर्म पानी से कांवरियों के पैर धुलबाकर माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वाहन को साकार किया । सभी को प्रसाद वितरण के बाद प0 जितेंद्र कुमार तिवारी जी ने आभार व्यक्त किया । वहीं, ओरछा से जल लेकर आ रही झोंकन बाग चैत्र के शिव भक्तों की कावड़ यात्रा में विक्की, राजेश, विनय सोनकर, अनिल खटिक, अरुण सेन, जय सिंह, बद्री पाल आदि ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY