डॉ. चित्रगुप्‍त को मिलेगा राष्‍ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्‍मान

0
582

झांसी। देश भर में पर्यटन को लेकर श्रेष्‍ठ कार्य करने वालों को दिया जाने वाला राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 इस बार पर्यटन विभाग झांसी में कार्यरत डॉ. चित्रगुप्त को दिया जाएगा।
मध्‍य प्रदेश से प्रकाशित साप्‍ताहिक समाचार पत्र पर्यटन टुडे द्वारा विगत छह वर्षो से पर्यटन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस बार सप्तम राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में अपनी सेवाएं देते हुए उत्तर प्रदेश में पर्यटन के प्रचार प्रसार को लेकर झांसी के मोंठ निवासी पर्यटन विभाग में कार्यरत डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव को दिया जाएगा। यह जानकारी डॉक्टर चित्रगुप्त ने दी। उन्‍होंने बताया कि पुरस्कार एक अक्टूबर 2022 को ग्वालियर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। सम्‍मान की जानकारी होने पर मित्रों व परिजनों ने उनको शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY