झांसी। इनरव्हील वीरांगना क्लब द्वारा संस्थापक रेखा अग्रवाल के तत्वावधान में फागोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष ममता जैन ने की और संचालन आशू शर्मा व अंजू शर्मा ने किया।
फागोत्सव में संगठन की सदस्याओं ने फूलों की होली खेली, कान्हा को रंग गुलाल लगाकर भजन गाए और नृत्य किया। इस दौरान सीमा गुप्ता, जयश्री, शुभ्रा कनकने, शिखा मोदी, ममता यादव, आभा गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, बबीता जैन, संगीता दोसाज, सुनीता सिजरिया, मनीषा जैन, कौशल्या अग्रवाल व कल्पना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। अंत में सचिव स्नेहलता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।