सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत हुई सतर्कता सेमिनार

0
246

झाँसी। झाँसी मंडल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में सतर्कता सेमीनार आयोजित की गई। सेमीनार में सतर्कता विभाग, उत्तर मध्य रेल, प्रयागराज से आये उच्चाधिकारियों सहित वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उ.म.रे. नवीन कुमार एवं अन्य सतर्कता अधिकारियों ने झांसी मंडल के समस्त अधिकारियों को सतर्कता से सम्बंधित विषयों पर जानकारी दी। उक्त संगोष्ठी में रेलवे की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, जबावदेही एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतर्कता जागरुकता से सम्बंधित समस्याओं एंव उनके निवारण की जानकारी को केस स्टडीज के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं रेल अधिकारियों की सतर्कता सम्बंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आशीष कनौजिया सहित अन्य सभी शाखा अधिकारियों ने सैमिनार में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रिजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

कुछ गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन

गाड़ियों का रद्दीकरण (यात्रा आरम्भ तिथि अनुसार):-

· गाडी सं 22167 सिंगरौली-निजामुद्दीन दिनांक : 13.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली दिनांक : 14.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन दिनांक : 11.11.22 तथा 15.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग दिनांक : 12.11.22 तथा 16.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर दि:11.11.22, 12.11.22 तथा 15.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 20808 अमृतसर-विशाखापत्तनम दि :12.11.22, 13.11.22 तथा 16.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 20847 दुर्ग- उधमपुर दि: 16.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 20847 उधमपुर-दुर्ग दि:17.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 20549 दुर्ग- जम्मूतवी दि: 15.11.22 को रद्द रहेगी।
· गाडी सं 20550 जम्मूतवी -दुर्ग दि:17.11.22 को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से सञ्चालन (यात्रा आरम्भ तिथि अनुसार):-:-

· गाडी सं 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश दिनांक: 10.11.22 से 17.11.22 तक न्यू कटनी जंक्शन-कटनी मुर्वारा-सतना-ओहन-झाँसी होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुचेगी।
· गाडी सं 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी दिनांक: 11.11.22 से 18.11.22 तक झाँसी-ओहन-सतना -कटनी मुरवारा-न्यू कटनी जंक्शन होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुचेगी।
· गाडी सं 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन दिनांक: 12.11.22, 14.11.22 व 17.11.22 तक न्यू कटनी जंक्शन-कटनी मुर्वारा-सतना-ओहन-झाँसी होते हुए निजामुद्दीन पहुचेगी।
· गाडी सं 12121 जबलपुर-निजामुद्दीन दिनांक: 11.11.22, 13.11.22 व 16.11.22 तक कटनी साउथ -न्यू कटनी जंक्शन-सतना-ओहन-झाँसी होते हुए निजामुद्दीन पहुचेगी।

LEAVE A REPLY