पीआरडी कैंप में सहभागिता के लिए स्वयंसेवक बिलासपुर रवाना

0
450

झांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित स्वयंसेवकों का एक दल आज बिलासपुर के लिए रवाना हुआ। पीआरडी कैंप गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में दिनांक 12 से 21 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में चयनित स्वयंसेवक 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।
अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में स्वयंसेवकों का चयन किया गया। इसमें रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल छह स्वयंसेवकों का चयन किया गया था। दो स्वयंसेवक प्रतीक्षा सूची में रहे। आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से चार स्वयंसेवक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए गए हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाण्डेय ने बताया कि इसके पूर्व भी गणतंत्र दिवस परेड में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया है और विश्वविद्यालय के साथ ही साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक दस दिनों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में करेंगे उसके बाद चयनित स्वयंसेवक एक माह के लिए दिल्ली में रहकर परेड की तैयारी करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद झांसी के नोडल अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना सभी स्वयंसेवकों का सपना होता है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में देश भर से चयनित 168 स्वयंसेवक परेड में हिस्सा लेते हैं।

यह स्वयंसेवक लेंगे पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा

कशिश सिंह, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी
सुरभि नायक, डॉ. आर. पी. रिछारिया महाविद्यालय झांसी
बृजेंद्र झा, बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी
मनोहर लाल, स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय झांसी

LEAVE A REPLY