लक्ष्‍मीबाई का नाम ही महिलाओं में जोश व जूनून भर देता है: डॉ. रेखा

0
215

झांसी। उत्‍तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के क्षेत्रीय केन्द्र झाँसी पर रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़ी धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया गया।
क्षेत्रीय समन्वयक डा० रेखा त्रिपाठी ने बताया कि झाँसी की महारानी वास्तव में एक ऐसी निडर, साहसी देश भक्त थी। जिन्होंने अपने गुणों के जरिए हम सभी के दिलों में जगह बनाई है लक्ष्मी बाई का नाम ही हर किसी महिला के मन में जोश जूनून पैदा करता है उनको एक प्रेरणा दे सकता है। एक महिला होकर इतनी पराक्रमी निडर और साहसी होना वास्तव में बहुत बड़ी बात है। इस अवसर पर क्षेत्रीय केन्द्र झाँसी पर डाक्टर डी०एस० गुप्ता, शिव कुमार, अतुल दुबे कैलाश, रोली दुबे, डा० सूर्य प्रकाश कुशवाहा, अमित कुमार राकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY