झांसी। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी में राष्ट्रीय संगठन सचिव राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी रमेश चंद्र द्विवेदी द्वारा झांसी महानगर के खाती बाबा निवासी डॉ. दीपक सिंह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया, जिसको लेकर डॉ. सिंह को उनके इष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय संगठन सचिव राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी रमेश चंद्र द्विवेदी राजू भैया, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी मध्य प्रदेश बुंदेलखंड अरविन्द दुबे, बुंदेलखंड महासचिव बुंदेलखंड महासचिव नीरज नायक द्वारा उनका स्वागत किया गया। साथ ही डॉ. दीपक से संगठन द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व का पूर्ण निर्वहन करने की उम्मीद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।