झाँसी। इंटरमीडिएट की छात्रा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को पेपर खराब होने से वह दुखी हो गई थी। इसी कारण उसने आत्महत्या करने का मन बनाया था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खातीबाबा स्थित ईसाई टोला मोहल्ले में मुकेश कुमार परिवार समेत रहता है। उसकी तीन बेटियां है। इनमें प्रियंका, मोनिका व लक्ष्मी है। मुकेश की एक बेटी डॉक्टर के यहां जॉब करती हैं। इसी डॉक्टर के घर पर मां सुषमा देवी खाना बनाने का काम करती है। बताते हैं कि मुकेश वेल्डिंग का काम करने बाहर गया था। शाम मोनिका व लक्ष्मी और थोड़ी देर बाद मां काम पर चली गई। जब मां घर से गई, तब प्रियंका पढ़ रही थी। शाम प्रियंका की मां घर वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। मां ने सोचा कि बेटी पढ़ते हुए सो गई होगी। इसलिए घर का काम करने लगी। थोड़ी देर बाद मुकेश आए तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटी प्रियंका कमरे के अंदर दुपट्टे से लटकी थी। दरवाजा तोड़कर प्रियंका के शव को नीचे उतारा गया। उसे निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों से वार्तालाप की। परिजनों का कहना है कि प्रियंका निर्मला कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज में पढ़ रही थी। वह पढ़ने में बहुत होशियार थी। दसवी में भी उसका प्रतिशत अच्छा था। अब वह बायोलॉजी से इंटर कर रही थी। एक मार्च को उसका पेपर खराब हो गया था। इसको लेकर प्रियंका तनाव में चल रही थी। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
——————
खेत पर गया किसान ने फाँसी लगाकर दे दी जान
खेत पर गया किसान बेरी के पेड़ से फांसी पर लटका मिला। मृतक ने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम ठकुरपुरा में पुष्पेन्द्र राजपूत खेती कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता है। परिजनों के अनुसार उसका बेटा है। वह खेत पर गया था। जहां उसने बेरी के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। फांसी पर लटका देख इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहंुची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मटर की फसल कमजोर होने पर किसान ने लगाई फांसी
मटर की फसल खराब होने पर किसान ने घर पर पिछले दिनों फांसी लगा ली। फांसी पर लटका देख आनन-फानन में परिजनों ने उसे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम लुहार्रा में रहने वाला दीपक कुशवाहा खेती कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक वह खेत में मटर की फसल किए हुए थे। इस बार मटर की फसल कमजोर हुई। जिसको लेकर वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगा। 21 फरवरी को उसने घर में फांसी लगा ली। यह देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
डिवाइडर से टकराई टैक्सी, एक दर्जन घायल, एक की मौत
जालौन में सवारियों से भरी टैक्सी पलट गई। जिससे उसमें सवार एक युवक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। मृतक बहन की शादी के बाद उसे लेने उसकी ससुराल जा रहा था।
कानपुर जिले के थाना सार अंतर्गत पररीलालपुर में रहने वाला राहुल चौरासिया कैटरिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक 12 फरवरी को दीपक की बहन की शादी जनपद जालौन के देहगुवां गांव में हुई थी। शादी के बाद अपनी बहन को लेने के लिए वह अपनी बहन की ससुराल जा रहा था। जिसके लिए वह टैक्सी में सवार हो गया। टैक्सी जब जनपद जालौन के उरई थाना क्षेत्र में गोविंददम रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसमें सवार 13 सवारियां घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से हालत गम्भीर होने पर एक घायल युवक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका नाम राहुल चौरासिया बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।