विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम का पर्याय है- भानु प्रताप वर्मा

केंद्रीय राज्य मंत्री ने झांसी अभाविप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

0
159

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झांसी महानगर कार्यालय पर एमएसएमई (मध्यम लघु एवं सुक्ष्म उद्योग) मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने अभाविप कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम का पर्याय है। सत्ता की राजनीति से दूर राष्ट्र निर्माण के कार्य में सदैव संलग्न रहता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी अभाविप कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। उसी अनुभव का परिणाम है कि जनता ने उन्हें लगातार जनप्रतिनिधि के रूप में अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समरसता के साथ ही विकास के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन से जनता में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष लोकप्रियता है। आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत हुई है। महिलाओं एवं वंचित वर्गों के लिए प्रधानमंत्री की जनप्रिय योजनाएं साकार रूप ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारा पड़ोसी देश अन्न के लिए परेशान है भारत सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खदान वितरित कर रही है।

देश में आधारभूत संरचना एवं सेवा क्षेत्र में निर्माण से कौशल आधारित अनेक रोजगार सृजन हो रहे हैं। मध्यम लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय देशभर में इसी प्रकार के कौशल प्रशिक्षण के कार्यक्रम को संचालित कर रहा है। इसके पूर्व विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। आभार अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर बृजेश मिश्रा ने व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर प्रांत मीडिया प्रमुख डॉ कौशल त्रिपाठी, प्रांत सह एसएफएस प्रमुख प्रतिमा परमार, विभाग संयोजक जयदीप सोनी, जिला संगठन मंत्री प्रशांत, प्रांत कार्यकारिणी उमाकांत, जिला सह संयोजक हर्ष जैन, महानगर मंत्री हर्ष कुशवाहा, महानगर सह मंत्री तेजस, वर्षा मिश्रा, नगर अध्यक्ष रणजीत, नगर उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सेंगर, सुषमा, नगर मंत्री नीलांश संतोषी रानी, राहुल तिवारी, मेघा सैनी, शिवानी सैनी, आकांक्षा मुदगिल, करण अर्जुन, शिवम कुशवाहा, देवेंद्र शुक्ला, मयंक दुबे, मनीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY