पत्नी का हत्यारा पति पुलिस की गिरफ्त में आया

0
187

झाँसी। पूंछ थाना पुलिस ने ढेरी गांव में पत्नी की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति नशे का आदी था। इसी बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा होता था। गुरुवार रात को झगड़ा हुआ तो पत्नी ने पति को डंडा मार दिया। पति ने भी डंडे मारे। झगड़े के बाद पत्नी कमरे में सो गई, लेकिन पति के मन में कुछ और ही चल रहा था। रात करीब 12.30 बजे वह जगा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके पत्नी की हत्या कर दी। दोपहर में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पत्नी के सिर में 4 चोट मिली हैं।
मामला पूंछ थाना क्षेत्र के ढेरी गांव का है। कालका रायकवार नशा करने का आदी है। पत्नी कमला विरोध करती थी। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। हत्या से 3 दिन पहले कमला ने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन बाद में उनका समझौता हो गया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात को कालका शराब पीकर आया तो पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने उसको एक डंडा मार दिया, तब उसने भी डण्डे मारे। दोनों के बीच खूब विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी सो गई थी। गुरुवार रात करीब 12.30 बजे आरोपी जगा तो पत्नी कमला सो रही थी, तभी पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति कमरे में सो गया। सुबह लोग आए तो घटना का पता चला। एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में पूंछ थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कालका को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक महेश चन्द्र, आरक्षी अंकुश कुमार, विपिन प्रताप सिंह, अभिषेक आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY