झांसी। हिन्दी साहित्य के सूर्य कहे जाने वाले कवि एवम सक्षम के ब्रांड एंबेसडर कृष्ण भक्त सूरदास की जयंती पर सक्षम झाँसी द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संस्था के कार्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
जिला प्रमुख डॉ. सुरेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सक्षम संस्था के तत्वावधान में पदाधिकारियों द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय दौन बड़ागाव झाँसी में कृष्ण भक्त सूरदास का जन्मदिवस बड़े ही उल्लास के साथ दिव्यांग स्कूली बच्चों व ग्रामवासियों के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला महिला प्रमुख डॉ. मोनिका गोस्वामी ने सक्षम संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ज़िला प्रमुख डॉ सुरेंद्र गोस्वामी, ज़िला महिला प्रमुख डॉ मोनिका गोस्वामी, ज़िला सह सचिव प्रशांत पांडे, महानगर सचिव उमेश त्रिवेदी, युवा प्रमुख देवांश, वर्षा, तरुण, प्रमेन्द्र, प्रीति, सुनीता, गायत्री, सहजाद ख़ान, भारती, दिव्या आदि उपस्थित रहे।