दहेज की खातिर युवती प्रताड़ित : रिपोर्ट गौरव कुशवाहा

0
1003

झाँसी। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने एक युवती को प्रताड़ित किया। बाद में धमकी देकर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भोंजला निवासी श्रीमती रचना पाल ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी नवाबाद थाना क्षेत्र के नगरिया कालोनी में रहने वाले नवीन पाल से हुई है। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया है। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों ने एक कार और जमीन की मांग की। मांग पूरी न करने पर उसे परेशान किया। बाद में धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने नवीन पाल, नारायण सिंह, श्रीमती लक्ष्मी देवी, विवेक, उमा, श्रीमती ज्योति, के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।

————–
पांच की अकाल मौत
झाँसी। अलग – अलग स्थानों पर पांच लोगों की अकाल मौत हो गई। इनमें सांड के बेकाबू होने की चपेत में आकर वृद्ध की जान गई है जबकि करंट लगने, सड़क हादसों में दो की जान गई है। इसके अलावा दो स्थानों पर अज्ञात शव मिले हैं। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

—————
सांड ने ली वृद्ध की जान
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीमहल के नजदीक सड़क पर घूम रहा एक आवारा साड़ अचानक बेकाबू हो गया। साड़ ने सड़क पर चल रहे राहगीरों की टक्कर मार दी जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतक गुसाईपुरा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि काफी दिनों से सड़क किनारे आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं। इसमें नगर निगम की लापरवाही मान रही है। नगर निगम के खिलाफ एक याचिका दायर की जा रही है।

————–

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
झांसी। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना सेंदरी के ग्राम विजौर निवासी पुक्खन लाल सोमवार की शाम सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे मोटर साइकिल सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
————————————
ओएचई लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
झांसी। पश्चिम बंगाल के वर्धमान में रहने वाला उदय कुमार बिजली का काम करता है। वर्तमान में वह झाँसी-इलाहाबाद रेलवे लाइन पर चल रहे विद्युतीकरण में काम कर रहा था। इसी बीच वह ओएचई लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

——————————
दो अज्ञात शव मिले
झांसी। बरुआसागर थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात शव पड़ा मिला है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, जीआरपी को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर स्थित कैश कार्यालय के पास 65 वर्षीय बाबा का शव पड़ा मिला। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रेलवे पुलिस के मुताबिक बाबा के पास एक मोबाइल फोन व 1600 रुपया नगद मिला है। मोबाइल फोन से संपर्क स्थापित किया गया मगर सभी ने बाबा को पहचान करने से मना कर दिया?
—————————
लेखपाल ने खाई सल्फास
महोबा के ग्राम खरेला निवासी जयलाल झाँसी जिले की टहरौली तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। उसकी तैनाती ग्राम घुरैया में है। मंगलवार की सुबह उसने घर पर ही सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि लेखपाल काफी दिनों से परेशान चल रहा है। इसी परेशानी के चलते उसने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की है।
————————

—————-

कच्ची शराब बेचते महिला गिरफ्तार
झाँसी। चिरगांव थाने की पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के आरोप में एक महिला को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक महेबा डेरा पर रहने वाली श्रीमती मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

LEAVE A REPLY