सीएम सर, नहीं सुधरेगी मेडिकल कालेज की व्यवस्था

0
886

झाँसी। सीएम सर, मेडिकल कालेज की व्यवस्था कभी भी नहीं सुधर सकती हैं क्योंकि इलाज के अभाव में यहां पर रोजाना मरीज की मौत हो रही है। इसकी संख्या काफी कम बताई जाती है। बीती रात मामूली चोट लगने से घायल वृद्ध ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। यह आरोप मृतक के पुत्र ने लगाए हैं। मृतक के पुत्र ने चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
समथर थाना क्षेत्र के ग्राम दतावली निवासी कमल अपनी बेटी की ससुराल जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगुंवा गया था। वहां से वह अपने नाती नीतू के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था। रास्ते में मोटर साइकिल सामने से आ रही स्कूटी से टकराई गई थी जिससे कमल, नीतू व स्कूटी सवार दोनों लड़कियां घायल हो गई थी। सभी को कोच स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालात में सुधार न होने पर कमल को मेडिकल कालेज लाया गया था। बीती रात उपचार के अभाव में कमल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक के पुत्र कल्लू का आरोप है कि उसके पिता को पैर में मामूली चोट लगी हुई थी। इसके बावजूद यहां के चिकित्सकों ने ठीक तरह का उपचार नहीं किया है। अगर उपचार ठीक किया होता तो पिता की जिंदगी बच सकती थी। कल्लू ने आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
———–

दबंग पार्षद, ठेकेदार से मांग रहा हैं रंगदारी

झाँसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर सैंयर गेट मोहल्ले में रहने वाले संदीप सिंह राठौर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि वह बबीना छावनी परिषद में लेबर आपूर्ति का काम करता है। बीते रोज वह छावनी परिषद गया था। वहां वार्ड नंबर सात के पार्षद ने उससे एक लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। न देने पर काम नहीं करने की धमकियां दी। इसकी जानकारी वहां से अफसरों को दी मगर न्याय नहीं मिला है। शिकायती पत्र के माध्यम से आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
———————–

घर से नाराज होकर भागा किशोर पकड़ा

झाँसी। रेल सुरक्षा बल ने घर से नाराज होकर भागे एक किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
रेल सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक हरपाल सिंह दोपहर के समय प्लेटफार्म नंबर तीन पर दिल्ली एंड की तरफ गश्त कर रहे थे, तभी उनकी नजर प्लेटफार्म पर रो रहे एक किशोर पर गई। वहां जाकर किशोर से पूछताछ की। किशोर ने अपना नाम दौलत निवासी हीरापुर रमपुरा थाना निवाड़ी टीकमगढ़ बताया। दौलत ने बताया वह घर से नाराज होकर भाग आया था। बाद में उसने अपने चाचा का मोबाइल फोन नंबर दिया। इस नंबर पर आरपीएफ टीम ने वार्तालाप की। चाचा ने बताया कि वह घर से बिना बताए चला गया था। बाद में उक्त किशोर को चाइल्ड लाइन सदस्य राखी यादव व हेमलता के सुपुर्द कर दिया। देर शाम परिजन के सदस्य थाने आए। यहां पर किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY