घर से नाराज होकर भागा किशोर पकड़ा

0
1090

झाँसी। रेल सुरक्षा बल ने घर से नाराज होकर भागे एक किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
रेल सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक हरपाल सिंह दोपहर के समय प्लेटफार्म नंबर तीन पर दिल्ली एंड की तरफ गश्त कर रहे थे, तभी उनकी नजर प्लेटफार्म पर रो रहे एक किशोर पर गई। वहां जाकर किशोर से पूछताछ की। किशोर ने अपना नाम दौलत निवासी हीरापुर रमपुरा थाना निवाड़ी टीकमगढ़ बताया। दौलत ने बताया वह घर से नाराज होकर भाग आया था। बाद में उसने अपने चाचा का मोबाइल फोन नंबर दिया। इस नंबर पर आरपीएफ टीम ने वार्तालाप की। चाचा ने बताया कि वह घर से बिना बताए चला गया था। बाद में उक्त किशोर को चाइल्ड लाइन सदस्य राखी यादव व हेमलता के सुपुर्द कर दिया। देर शाम परिजन के सदस्य थाने आए। यहां पर किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY