मामूली विवाद में किशोर की मौत – रिपोर्ट गौरव कुशवाहा

0
839

झाँसी। मामूली बातों को लेकर किशोरों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान घूसों से एक किशोर की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगला घाट में रहने वाला राज रायकवार अपने बुआ के लड़के विक्की के साथ खोवा मंडी की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों किशोर खोवा मंडी में पहुंची, तभी वहां पर विक्की नामक किशोर मिल गया। दोनों पक्षों में मामूली बातों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विवेक ने राज के पेटों में घुसों से मारपीट कर दी जिससे राज को अचानक चक्कर हो गया। इससे वह बेहोश हो गया। इस घटना को देखने के लिए वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल राज रायकवार को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
————
जहर से बीएससी छात्र की मौत
झाँसी। बीएससी छात्र ने जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। महोबाकंठ निवासी कालका प्रसाद का पुत्र चंद्रशेखर बीएससी छात्र था। बीते रोज किन्हीं कारणवश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
—–
शराब समेत एक बंदी
झाँसी। सदर बाजार थाने की पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक भट्टागांव के आजाद नगर में रहने वाले अनवर उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
———–
सरकारी जमीन पर कब्जा
झाँसी। चिरगांव थाने की पुलिस ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम उजयान निवासी प्रीतम और चिरगांव कसबे में रहने वाले जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों की तलाश की जा रही है।
———-
मां-बेटा पर मुकदमा
झाँसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगुंवा निवासी श्रीमती संपत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गांव के बाहर खड़ी थी, तभी मां-बेटा आए और उसकी अंगुली तोड़ दी। पुलिस ने लक्ष्मी देवी और विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

LEAVE A REPLY