झांसी। उप्र व्यापार मण्डल के तत्वावधान में जिला महिला व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह व्यापारी नेता संजय पटवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष ने जिला महिला व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों अध्यक्ष अपर्णा दुबे, महामंत्री मधु कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कविता महेश्वरी आदि को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला महिला व्यापार मण्डल महिलाओं के व्यापार के उत्थान व रोजगार के लिए नए नए कार्य करेगा, जिससे महिलाएं स्वावलम्बी बन सकें। मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा महिलाओं के हित की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
संजय पटवारी ने कहा कि व्यापार के साथ महिला सदस्य सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देती रहेंगी। उप्र व्यापार मण्डल हमेशा महिलाओं के विकास में सहयोग करेगा। इस दौरान जिला महिला व्यापार मण्डल द्वारा वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया, जिसमें रचना अरोरा, ईशा अरोरा, ज्योति कंचन, शिल्पी गुप्ता आदि रहीं। संचालन अभिलाषा सक्सेना व कविता ने किया। इस मौके पर मीनाक्षी कुशवाहा, राखी जैन, आभा गुप्ता, संजना पटवारी, शिखा मोदी, चैताली खण्डेलवाल, शोभा मिश्रा, प्रेमलता सेन, बोबी अग्रवाल, किरण पटवा, ज्योति मल्होत्रा, कल्पना पाण्डे, हेमा पालरवाले, संरक्षक कमली सिंह, आनन्द मिश्रा, संतोष साहू, फिरोज चौधरी, संजय सर्राफ, पीयूष नायक, शालिनी गुरबख्शानी, शिवाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अंत में महामंत्री मधु कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।