आरपीएफ के नए कमांडेंट ने चार्ज संभाला

0
1429

झाँसी। रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार रमेश चंद्र ने संभाल लिया। इसके पहले वह वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुगलसराय के पद पर पदस्थ थे। यहां तैनात रहे कमांडेंट आशीष मिश्रा का तबादला जहां से रमेशचंद्र आए हैं। वहीं हो गया है। रेलवे विभाग के मुताबिक रमेश चंद्र भारतीय संघ लोक सेवा आयोग के 1997 बैच अधिकारी है। सिविल सेवा परीक्षा 1996 के पास आउट रमेश चंद्र सर्वप्रथम 1999 में सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद पर पूर्व रेल के सियालदाह मंडल में पदस्थापित हुए। तत्पश्चात वे सुरक्षा आयुक्त अपराध शाखा मध्य रेल मुंबई, मंडल सुरक्षा आयुक्त मध्य रेल शोलापुर, मंडल सुरक्षा आयुक्त दक्षिण मध्य रेल नादेड़, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दक्षिण रेल चेन्नई, पूर्वोत्तमर रेल इज्जतनगर तथा दक्षिण मध्य रेल विजयवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहे हैं।

————————-

रेलयात्रियों से वसूला गया 29 हजार रुपया

झाँसी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के निर्देशानुसार चित्रकूट स्टेशन पर किलाबंदी कर वृहद टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फैलाते हुए कुल 75 प्रकरण दर्ज हुए। जिनसे करीब 29 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक आर के बाजपेई, कुलदीप श्रीवास्तव, अजय कुमार, आर के दुबे आदि लोग शामिल रहे।

———————

LEAVE A REPLY