झांसी मण्‍डल में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर रेल कर्मचारी हुए पुरस्‍कृृृत

0
797

झांंसी। मंडल पर रेल राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में झांसी मंडल ने मालभाड़़े से पांच सौ बत्तीस करोड़ रूपयों का अर्जन किया है, जो कि गत वर्ष की तुलना में लगभग 79 प्रतिशत अधिक है। यात्री यातायात से छः सौ तैंतीस करोड़ रुपयों का अर्जन किया गया, जो गत वर्ष की तुलना में छः प्रतिशत अधिक है। कुल आय एक हजार दो सौ बावन करोड़ रूपये हुई है, जोकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग अठाइस प्रतिशत अधिक है। उक्‍त विचार उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के 63वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट में कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि मण्‍डल रेल प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने व्‍यक्‍त किए।
उन्‍होंने कहा कि फूड ग्रेंस लाेेडिंग में गत वर्ष की तुलना में 129 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि सीमेण्‍ट सीमेण्‍ट लोडिंग में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह सराहनीय है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज हम भारतीय रेल का 63वां रेल सप्ताह समारोह मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्‍होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि झांसी मंडल के 04 अधिकारियों एवं 08 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया है। मुख्यालय स्तर पर प्रदान की गई कुल 35 शील्डों में से हमारे मंडल को 13 शील्ड प्राप्त हुईं हैं। इसके लिए हमारे मंडल के साढ़े सत्रह हजार कर्मचारियों एवं अधिकारियों और उनके परिवारों ने महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही इस वर्ष रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को बेस्‍ट ओवरऑल इम्‍प्रूवमेण्‍ट कप दिया जा रहा है, जिसे उमरे के महाप्रबंधक 16 अप्रैल को भोपाल में भारतीय रेल स्तर के समारोह में प्राप्त करेंगे। इस वर्ष के लेखा, वाणिज्य, परिचालन, ब्रिज, चिकित्सा, संरक्षा विभाग दक्षता शील्ड भी झांसी मंडल को प्राप्त हुए हैं। संकेत दूरसंचार विभाग को कार्य दक्षता शील्ड, खेलकूद शील्ड, जन संपर्क समग्र दक्षता शील्ड के अलावा झांसी मंडल के ग्वालियर हेल्थ यूनिट को सर्वोत्तम स्वास्थ्य केन्द्र शील्ड तथा डीजल डिपो को भंडार दक्षता शील्ड प्राप्त हुए है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। वहींं मण्‍डल कार्मिक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल 1853 को प्रथम रेलगाड़़ी़ बोरीबंदर से थाने तक 14 कोचों के साथ प्रारंभ की गई। इसे ‘सहिब’, ‘सिंध’ एवं ‘सुल्तान’ नाम के 3 इंजनों द्वारा चलाया गया तथा 57 मिनट में 34 कि.मी. की दूरी तय की गई। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर था – जब भारत में रेलवे का आगमन हुआ। वर्तमान में भारतीय रेल 67000 रूट कि.मी. से अधिक तक फैली है जिसपर प्रतिदिन 2.3 करोड़ यात्री सफर करते हैं। यह प्रतिवर्ष 01 बिलियन टन माल की ढुलाई करती है जिसमें कोयला, लोह अयस्क, उर्वरक, सीमेंट एवं तेल प्रमुख हैं।
उन्‍होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यालय के रेल सप्ताह समारोह में झांसी मंडल को 13 शील्ड प्रदान किये गये हैं तथा महाप्रबंधक द्वारा झांसी मंडल के 12 अधिकारी तथा कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार तथा 33 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। इस दौरान महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेल/इलाहाबाद द्वारा 11 अप्रैल को पुरस्कृत झांसी मंडल के चार अधिकारियों और 41 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यालय स्तर पर प्राप्त शील्डों का भी प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के 172 कर्मचारियों को उनके उत्कृृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें पुरस्कार राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिये गये। इसके अलावा झांसी मंडल के विभिन्न विभागों के कार्यालयों/डिपो/अनुभागों को उत्तम कार्यशैली के लिए शील्ड प्रदान किये गये। अंत में जीपी मिश्रा सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा आभार व्‍यक्‍त किया गया। इस मौके पर विनीत सिंह अपर मंडल रेल प्रबंधक, आरडी मौर्या मुख्य कारखाना प्रबंधक, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती क्षमा मिश्र, जनसम्‍पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY