अब ट्रेन में भी ज्‍यादा सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

0
542

झाँसी। नई दिल्ली से बैंगलोर जाने वाली कर्नाटका एक्सप्रेस में एक युवक ने महिला यात्री से छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर अन्य लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पिटाई की।
नई दिल्ली से बैंगलोर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 12628 कर्नाटका एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-13 में महिला यात्री सफर कर रही थी। सफर के दौरान रास्ते में एक युवक ने उक्त महिला से छेड़खानी की। महिला ने यात्री ने शोर मचाते हुए विरोध किया। इस पर कोच के अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।

——————

बरौनी की जगह छपरा तक जाएगी छपरा मेल

झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि सोनपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाडी संख्या 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल को 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक तथा गाडी संख्या 11123 बरौनी-ग्वालियर मेल को 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक शाहपुर पटोरी से परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा। इसके अतिरिक्त गाडी संख्या 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बरौनी के स्थान पर छपरा तक ही जाएगी तथा गाडी संख्या 11123 बरौनी-ग्वालियर मेल 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बरौनी के स्थान पर छपरा से प्रारम्भ होगी ।

—————————-

163 मामलों में 85 हजार से ज्‍यादा वसूले
झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि उरई स्टेशन पर वृहद टिकट जांच अभियान चलाया चलाया गया। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 108 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रूपए 55,210/- वसूल किये गए। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक आरके शाक्य, ज्ञान सिंह, अभिषेक सेंगर तथा देवेन्द्र द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।
इसी क्रम में बांदा स्टेशन पर बस रेड कर टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 55 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रूपए 30045/- वसूल किये गए। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार, तारिक अहमद, अमर सिंह, आरके बाजपाई द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY