झाँसी मंडल के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक बने संजय सिंह

0
1190

झांसी। मंडल के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर आज संजय सिंह नेगी द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। श्री नेगी 1992 बैच के IRSEE सेवा से चयनित हैं। वह वर्ष 1993 से लगातार रेल सेवा में योगदान दे रहे हैं। प्रथम पोस्टिंग के रूप में उन्हें सहायक विद्युत् इंजीनियर, कोर/इलाहाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया।
वर्ष 2001 में इन्हें ओएसडी/एनसीआर के सचिव का कार्यभार सौपा गया। इसके उपरान्त उन्होंने नव गठित उत्तर मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक के सचिव के रूप में लगभग 10 वर्ष कार्य किया। अप्रैल 2011 से उत्तर मध्य रेलवे के उपमहाप्रबंधक (सामान्य) के रूप में उन्होंने अपनी बेहतरीन प्रशासनिक कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया। अपने सेवा काल में इनके द्वारा बुल्गारिया, फ्रांस, इटली, चीन, सिंगापुर और मलेशिया में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया गया।

——————————–

63 वॉं रेल सप्ताह समारोह आज

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे वैगन मरम्मत कारखाना झाँसी का 63 वॉं रेल सप्ताह समारोह मंगलवार को डॉ. विश्वेश्वरैैय्या ऑडीटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत सराहनीय रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत दिया जाएगा। इसकी संख्या 200 से करीब है।

—————–

LEAVE A REPLY