भारत चला पुनः विश्व गुरू बनने की ओर: सुभाष यदुवंश

0
1210

लखनऊ। पोखरण परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, उ0प्र0 ने प्रदेश के सभी जिलों में युवा शक्ति सम्मेलन तथा ‘‘परमाणु शक्ति से महाशक्ति भारत’’ नामक चित्र प्रदर्शनी कराने का संकल्प लिया। इसके तहत लखनऊ जिले का कार्यक्रम राजभवन के सामने विश्वेसरैया सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रदर्शनी में अटल बिहारी बाजपेयी जी के 2 स्वर्णिम कार्यकाल को दर्शाते हुए पोखरन से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज योजना सहित विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।
वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार से महिलाओं, नौजवानों, किसानों सहित देश के आम जनमानस के हित में कार्य कर रहे हैं। साथ ही उनकी भी विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन जैसे विदेश नीति एवं आन्तरिक सुरक्षा के मार्चे पर जिस प्रकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और छवि को निखारने का कार्य किया। उससे भारत महाशक्ति की श्रेणी में खड़ा हो गया है। उनके इस समस्त कार्य को प्रदर्शन किया गया है। युवा शक्ति सम्मेलन में बोलते हुए विधानसभ्‍ाा अध्‍यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी युग पुरूष थे। उनके समय में देश का चतुर्दिक विकास हुआ।
युवा मोर्चा इस समय बहुत तेजी और फार्म में दिख रहा है जिसकी एक बानगी लखनऊ के कार्यक्रम में दिखी। युवाओं से खचाखच भरे हाल में सभी युवागण जोश से लवरेज दिख रहे थे। विशिष्ट अतिथि और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि हमारे श्रेष्ठ नेता युग पुरूष अटल बिहारी बाजपेयी ने पोखरन परमाणु परीक्षण करके देश की कांग्रेस द्वारा बनायी गयी साफ्ट स्टेट की छवि को तोड़ा और दुनिया के सामने अपनी सम्प्रभुता का उद्घोष करते हुए बताया कि अब हम परमाणु शक्ति हैं और इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जहां अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक तरफ जहां समाज के सभी वर्गों में जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य कर रहे हैं, देश में विदेशी मुद्रा का भण्डार रिकार्ड स्तर को छू रहा है। डोकलाम और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेनाओं का मनोबल आसमान को छू रहा है और दुनिया के तमाम राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री माेदी को अपना रोल माडल मानते हैं और दुनिया की कोई भी रणनीति भारत के बिना नहीं बन सकती है। जिस तरह भाजपा सारे चुनाव जीत रही है यह देश के जनता के विश्वास को बताती है और उपरोक्त बातों से पता चलता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ महाशक्ति भी है। यही बात देश और प्रदेश को बताने हेतु युवा मोर्चा आयोजन कर रहा है। लखनऊ महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा जी ने यह कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनओं को जन-जन तक पहुंचायेगा।

LEAVE A REPLY