बिना टिकट यात्रा और गंदगी फैलाने से नहीं बाज आ रहे लोग

0
835

झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर विपिन कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक झाँसी के निर्देशन तथा रेलवे मजिस्ट्रेट झाँसी डीएन गोस्वामी की नेतृत्व में बस रेड कर वृहद टिकट जांच अभियान चलाया चलाया गया। जाँच अभियान के दौरान राप्तीसागर, प्रतापगढ़-भोपाल, मुंबई-गोरखपुर, झाँसी-लखनऊ इंटरसिटी, झाँसी-कानपुर पैैसेंजर, लखनऊ-झाँसी पैसेंजर आदि गाड़ियों को रोककर गहनता से जाँच की गयी। जाँच के दौरान गाड़ियों में महिला कोच, पैंट्रीकार, दिब्याग कोच आदि की भी जांच की गयी। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा,, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 69 प्रकरण पकडे गए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रूपए 27255/- वसूल किये गए। इस अभियान में मनोहर लाल मीना, आसिफ अली, आरके पाण्डेय, रवि पांचाल एवं वंदना मिश्रा द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया। रेल प्रशासन के अनुसार इस प्रकार के औचक जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। यात्रीी सजग रहें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन व रेल परिसर में गंदगी ना फैलाएं तथा असुविधा से बचें।
——————————————-

मृृृृतक रेल कर्मचारी के आश्रितों को किया अंतिम भुगतान


झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल में गुरुवार को मृतक रेल कर्मचारियों के आश्रितों को अन्तिम भुगतान के प्रपत्र (पेमेन्ट एडवाईज तथा पेंशन पेमेन्ट आर्डर) देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में नौ परिवारों के आश्रितों को उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें से सात के आश्रित हीी उपस्थित हुए।
संजय सिंह नेगी अपर मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित आश्रितों को पेमेन्ट एडवाईज तथा पेंशन पेमेन्ट आर्डर वितरित किये। कुल रू. 6326982/- का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह की 17 तारीख को आयोजित किया जाता है।
अन्त में उल्लास कुमार मंडल कार्मिक अधिकारी एवं वीके तिवारी वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे झाँसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY