उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए सम्‍मानित हुए रेलकर्मी

0
1579

झांसी। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी द्वारा झाँसी मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिलीप सिंह बुंदेला एवं राजीव निगम उप मुख्य टिकट निरीक्षक को 21 मई को 22416 एपी एसी एक्सप्रेस में आगजनी की दुर्घटना के समय सभी यात्रियों की मदद व सामान की सुरक्षा के साथ साथ तत्परतापूर्वक प्रशंसनीय कार्य करने के लिए तथा देवी पुत्र मुन्ना (सफाईकर्मी) को झाँसी स्टेशन पर उत्कृष्ट सफाई कार्य हेतु सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
——————————

टिकट चैकिंग में वसूले 13 लाख रुपए से अधिक

झांसी। रेलवे स्टेशन पर विपिन कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक झाँसी के निर्देशन तथा नीरज भटनागर मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में वृहद टिकट जांच अभियान चलाया गया। जाँच अभियान के दौरान झाँसी स्टेशन से गुजरने वाली 65 से अधिक रेलगाड़ियों की गहनता से जांच कराई गयी। इस दौरान सभी गाड़ियों के महिला कोच, पैंट्रीकार, दिव्यांग कोच, आरएमएस कोच आदि की भी जांच की गयी। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 3239 प्रकरण पकडे गए, जिनसे जुर्मानास्वरुप 16,37,000 रुपए वसूल किये गए। इस अभियान में मनोहर लाल मीना, आरपी शुक्ला, के संतोष, हेमराज बुंदेला एवं हंसराम मीना द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया। इस प्रकार के औचक जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
———————–

सेवानिवृत कर्मचारियों को ईएफटी के माध्‍यम से किया भुगतान

झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि 31 मई को उत्तर मध्य रेल, झांसी मण्डल से 56 रेल कर्मचारी सेवा निवृत हुये। समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों का 15,18,61,234/- करोड़ रुपए का भुगतान ईएफटी के माध्यम से किया गया एवं समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ एवं स्वर्ण जडित पदक एसएस नेगी अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, झांसी द्वारा प्रदान किये गये। इस अवसर पर वीके तिवारी वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक झाँसी उपस्थित रहेे। अन्त में मुदित चंद्रा, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेल झांसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY