झांसी। सुंदरता का पर्याय बन चुकी महानगर की इस सुंदरी के बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के समान होगा। लगातार सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपनी सुंदरता का डंंका बजाने वाली भूमिका सिंह की उपलब्धियों में अब दो खिताब और जुड़ गए हैं और इससे एक बार फिर उन्होंने देश प्रदेश में महानगर का नाम रोशन किया है।
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित डिवालिसियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में महानगर की भूमिका सिंह ने विभिन्न चक्रों में अपना जलवा बिखेरा और मिसेज यूनीवर्स प्रतियोगिता में फ्लाॅॅलेस स्किन के साथ मिसेज यूनीवर्स हिमाचल प्रदेश 2018 का खिताब भी जीता। इस प्रतियोगिता में कई शहरों से आईं 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। उल्लेेखनीय है कि भूमिका सिंह ने इससे पहले मिसेज झांसी 2016 बेस्ट पर्सनालिटी का खिताब अपने नाम किया, 2017 में मिसेज झांसी का ताज पहना, उसके साथ ही साथ दिवालिसियस मिसेज यूपी 2018 की विजेता रहीं। भूमिका सिंह गृहणी होने के साथ एक टीचर भी है।
समाजसेवी संस्था कोहिनूर आलवेज ब्राइट की अध्यक्षा वैशाली पुंशी ने भूमिका की उपलब्धि पर उनको बधाई दी और रविवार को भूमिका सिंह के वापिस आने पर उनका कोहिनूर संस्था के सदस्यों द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया।