झांसी। मिसेज यूनीवर्स प्रतियोगिता का इस बार अनुभव बहुत ही अनोखा रहा। उसे बार बार देश विदेश से आईं साथी सदस्य व वहां के जज जब यह कहते कि आप उसी झांसी से हो जहां की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई थीं, तो बड़ा फक्र महसूस होता था। उक्त विचार कोहिनूर संस्था की सचिव व हाल ही में दिल्ली से दो सौंदर्य खिताब जीतकर लौटी भूमिका सिंह ने कोहिनूर आलवेज ब्राइट द्वारा किए गए उनके सम्मान समारोह व प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से व्यक्त किए।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार, कोहिनूर संस्था और झांसी की जनता को देेेेते हुए बताया कि झांसी वापसी पर जो सम्मान और आर्शीवाद उनको रेलवे स्टेशन पर मिला। उससे उनकी आंखे भर आईं।
वहीं प्रेसवार्ता में कोहिनूर की अध्यक्ष वैशाली पुंशी ने कहा कि हमारा यह संदेश है कि हर नारी को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और आगे कोहिनूर संस्था कुछ अलग व स्थायी ऐसे सामाजिक कार्य करेगा, जिससे गरीब व जरुरतमंद लोगों की मदद हो सके। वहीं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संस्था के आगे के उद्देेश्याेें व आगामी समाज सेवा के कार्यों की रुपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। इससे पूर्व संस्था के सदस्यों ने भूमिका सिंह का सम्मान किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके पर नेहा अग्रवाल, फाबिहा खान, सिमरन चड्ढा, दिव्या सक्सेना, नीतू आनन्द, योगेश सिंह, संजय चड्ढा आदि मौजूद रहे।