प्रधानमंत्री जी बचा लो देश का रिटेल व्यापार

0
909

झांसी। व्यापारियों का राष्ट्रीय संगठन कांफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (केट) के आह्वान पर आज देश के सभी शहरों में अमेरिकन कंपनी वॉलमार्ट और सिंगापुर की कंपनी फ्लिपकार्ट के बीच हुई डील के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुरुष व महिला व्यापारियों ने झांसी होटल तिराहा से एकत्रित होकर वाहन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर बिजनेस डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के चेयरमैन आनंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री डॉ. जितेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष साहू ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट दोनों कंपनियों ने मिलकर देश के व्यापारिक कानून को तोड़ मरोड़ कर देश के खुदरा व्यापार में अपना संपूर्ण आधिपत्य जमाने के उद्देश्य एक डील की है। ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की है कि इस करार को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए अथवा भारत का व्यापारी भुखमरी और बेरोजगारी की कगार पर आकर खड़ा हो जाएगा। वाहन रैली में व्यापारियों द्वारा वॉलमार्ट वापस जाओ, फिलिपकार्ड वापस जाओ, प्रधानमंत्री से यही पुकार बचा लो देश का रिटेल व्यापार आदि नारे लगाए गए। इस दौरान आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता महामंत्री संजय सर्राफ नगर संरक्षक प्रभुदयाल साहू चौधरी फिरोज, नीरज भाटिया आदि ने विचार व्यक्त किए। विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। महिला व्यापार मंडल की ओर से कविता महेश्वरी, दीपा छाबड़ा।, सारिका मल्होत्रा, शालिनी मदान, आरती वेरी, अपर्णा दुबे, शालिनी गुरबख्शानी, शिवानी अग्रवाल आदि ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर विवेक सेट, चौधरी नफीस, मनीष रावत, राकेश दुबे, कुलदीप सिंह दांगी, सोनू दुबे, शैलेश भाटिया, अबरार अली, शशिकांत, प्रदीप गुप्ता, नरेश बुंदेला, नीरज गुप्ता, अतुल जैन, पंकज दोहरे, विजित कपूर, शील कोपरा, सोनू उपाध्याय, अशोक गुरबख्शानी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर अध्यक्ष संतोष साहू ने व आभार जिला उपाध्यक्ष अजीत राय ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY