फिर की इन्‍होंने गरीब कन्‍या के विवाह में मदद

0
1364

झांसी। एक ओर तो बच्‍चियों और महिलाओं के बारे में इन दिनों कोई भी अच्‍छी खबर सुनने को नहीं मिल रही है, हर जगह उनके साथ दुराचार और उत्‍पीड़न की ही सूचना मिल रही है। ऐसे में आसरा ग्रुप द्वारा हमेशा की तरह एक बार फिर एक गरीब बेटी के विवाह में मदद की और विवाह कराया।
आसरा ग्रुप की अध्‍यक्षा पूजा शर्मा ने बताया कि आसरा ग्रुप हमेशा जरूरतमंदो की मदद करता है। इस क्रम में आज फिर हमें मौका मिला कि हम किसी के काम आएं। शुक्रवार छह जुलाई को एक गरीब लड़की जिसके पिता नही है, माँ मजदूरी करती है। उसकी शादी में उसकी मदद करने का मौका मिला तो आसरा ग्रुप ने उसकी मदद की। उन्‍होंने बताया कि इस लड़की के विवाह के कारण उसकी मां को बहुत खुशी हुई और उसको खुशी देकर हमेंं बहुत खुशी हुई। आप सबसे भी निवेदन है कि अगर आप हमारी हेल्प करना चाहते है, तो कोई भी ऐसी गरीब अनाथ लड़कियांं मिले तो हमेंं बताएं। हमारी संस्‍था उनकी मदद करेगी। इस मौके पर बंटी शर्मा, पूजा राय, प्रशांत भासने आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY