राजू बुकसेलर बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री

0
1127

झांसी। भारतीय जनता पार्टी को आख्‍ािर पूर्व महापौर श्रीमती किरण राजू बुकसेलर की दोबारा से याद आ ही गई। इस बार उनकेे स्‍थान पर उनके पति भगवानदास राजू बुकसेलर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी क्रम में झांसी से मऊरानीपुुुर के रमेश श्रीवास को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और राकेश रत्नाकर को सदस्य पद दिया गया है|
उल्‍लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर की स्वीकृति पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान द्वारा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें झांसी से तीन पदाधिकारी बनाए गए हैं। इस संबंध में भगवान दास राजू बुकसेलर बताते हैं कि उनका परिवार शुरू से भाजपा से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय श्री हरदास बुकसेलर 1968 से आरएसएस व जनसंघ से जुड़े रहे हैं। उनको पार्टी द्वारा 1980 में मऊरानीपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। इसी क्रम में उनकी पत्नी श्रीमती किरण राजूू बुकसेलर 2012 से 2017 तक झांसी महानगर की महापौर भी रही हैंं। उन्होंने बताया कि वह स्‍वयं 1991 से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे हैं, जिसमें वार्ड अध्यक्ष से लेकर व्यापार प्रकोष्ठ नगर मंत्री, अनुसूचित मोर्चा केे जिला महामंत्री, बुनकर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, महानगर कार्यकारिणी में मंत्री, व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत महानगर उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में झांसी विधानसभा सह संयोजक के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान में पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है और उनको अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया है। वह पूरी तरह तत्‍पर होकर इस पद पर कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY