बेटी बचाने को चलाएंगी जागरूकता अभियान

0
728

झांसी। जीविका संस्था के तत्‍वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी बचाओ जागरुकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस सम्‍बंध में संस्था की अध्यक्ष आरती बैरी ने एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि बेटियों के साथ लगातार हो रही बलात्कार और हत्या के विरोध में हमारी संस्था बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाएगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार को महानगर के प्रमुख स्थान पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में 8 जुलाई रविवार को 4:30 बजे जागरूक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो रानी लक्ष्मीबाई पार्क से प्रारंभ होकर इलाइट चौराहे पर खत्म होगा। उन्‍होंने बताया कि संस्था द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। विभिन्न स्कूल और विद्यालयों में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आरती बेरी ने बताया कि महिलाओं के आत्मरक्षा हेतु सुरक्षा कैंपों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY