झांसी। समाजसेवा करना आसान तो नहीं होता है। उस पर परिवार के रहते अपनी जिम्मेदारियां निभाकर समाज सेवा करना बहुत मुश्किल काम है। ऐसे में सभी जिम्मेदारियां निभाकर कई संस्थाओं से जुड़ी व उप्र व्यापार मण्डल की नगर अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुरबख्शानी को अब एक और नई जिम्मेदारी मिल गई है। उनको योगी सेना का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन योगी सेना के प्रमुख कुलदीप हिन्दू ने श्रीमती गुरबख्शानी को राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध कार्य करतेे हुए देखकर उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। वहीं श्रीमती शालिनी गुरबख्शानी कई संगठनों से पहले से जुड़ी हुई हैं। इसमें वह लायंस क्लब वीरांगना, सांझा परिवार संस्था से जुड़ेे होने के साथ ही अपनी संस्था कर्तव्य भी चलाती हैं। वह समाजसेवा के क्षेत्र में काफी समय से कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य लोगों को भीख देने की जगह रोजगार मुहैया कराना और लोगों की मदद करना रहा है। उनको नया पद मिलने पर उनके मित्रों, परिजनों और संंस्था के सदस्यों ने बधाई दी।