साबुन फैैैैक्‍ट्री में क्‍यों हुआ हंगामा- रिपोर्ट मनीष अली

0
720

झांसी। बिजौली में बनी एक साबुन की फैक्ट्री में उस वक्त हंगामा हो गया, जबकि फैक्ट्री में लगे कर्मचारियों को दो तीन महीने से पेमेंट नहीं मिली। कर्मचारियों से काम तो समय पर लिया जाता है और कई बार उनको समय से अधिक काम भी करना पड़ता है।
साबुन फैैक्‍ट्री के कर्मचारियों का कहना है कि उनसे सात या आठ काम लेना चाहिए, जो कि 10 से 12 घंटे लिया जाता है। उसके बाद भी कई माह से वेतन नहीं दिया गया है। इससे गुस्‍साए कर्मचारियोंं ने नारेबाजी कर काम बंद कर दिया और हंगामा करने लगे। उन्‍होंने फैैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाया कि पेमेंट भी नही दे रहे हैं और 12 घंटे ड्यूटी करबाते है। यह अत्याचार अब नही सहेंगे। इसकी सूचना लगते ही स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंंच गए और कर्मचारियों से बात कर मामले की जानकारी की। जानकारी के दौरान उनको फैक्‍ट्री में कर्मचारियों के हो रहे शोषण के बारे में पता चला। इस सम्‍बंध में फैक्‍ट्री के मैनेजर का कहना है कि अभी कुछ दिक्‍कत चल रही है और 6 अगस्त तक सब कुछ ठीक हो जाएगा। सभी कर्मचारियों की समस्‍याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY