अलबिनों रेंज रुस में आज से शुरु हुई टैंक बैथलॉन प्रतियोगिता

0
1105

झांसी। टैंक बैथलॉन प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य खेलों के अन्तर्गत 2013 के बाद हर साल अलाविनो रेंज रूस मे आयोजित की जाती है, जोकि शनिवार 28 जुलाई से प्रारम्‍भ हुई। इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना का दल विगत दिनों रवाना हो गया था।


टैंक बैथलॉन प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य खेल 2018 का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन समारोह 28 जुलाई शनिवार को अलाबिनो रेंज रूस मे आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता व्यक्तिगत और रिले रेस के साथ तीन चरणों मे आयोजित की जाएगी। 22 देशों के तीन सदस्यीय दल प्रथम चरण मे एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर द्वितीय चरण के लिए चयनित किये जायेगे, जिसमे रिले रेस का आयोजन किया जायेगा। प्रथम 12 टीम द्वितीय चरण के लिए चयनित की जाएगी, जिसमेंं से उत्तम प्रदर्शन करने वाली पहली चार टीम फाइनल चरण मेंं दूसरे सप्‍ताह को रिले रेस मेंं भाग लेंंगी। बता दें कि टैंक बैथलॉन प्रतियोगिता एक अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन है, जो 2013 से हर साल अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य खेल के अन्तर्गत अलाबिनो रेंज रूस मे आयोजित किया जाता है।


इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य खेलोंं मेंं कुल 28 प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है, जो सात देशो (रूस, बेलारूस, अजेरवैजान, अर्मेनिया, चीन, इरान और कजाखिस्तान) द्वारा संंयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। भारतीय सेना की टीम पिछले चार सालोंं से इस प्रतियोगिता मेंं भाग ले रही है। इस साल भारतीय टीम रूस के टैंक टी–72 बी 3 के साथ भाग लेगी। इस साल 22 देश इस प्रतियोगिता मे अपने कौशल, योग्यता और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता मे टैंक द्वारा ट्रैक पर दौड़ते हुए फायर किया जाता है। प्रतियोगिता मे वास्तविक युद्ध क्षेत्र को दर्शाते हुए टैंक तेज गति से दौड़ते हुए अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करता है। ऐसा करने के लिए उच्च स्तर की शारीरिक क्षमता तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। भारतीय सैन्य दल इस प्रतियोगिता मे 2014 से हिस्सा ले रही है और इस साल टीम रूस के टैंक टी–72 बी 3 के साथ भाग ले रही है। टैंक बैथलॉन टीम का हिस्सा बनने के लिए एक जवान को कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यह चयन प्रक्रिया बबीना फील्ड फायरिंग रेंज मे आयोजित की जाती है, जिसके दौरान एक जवान को तकनीकी कुशलता, शारीरिक योग्यता, मानसिक सहनशीलता तथा टैंक सम्बंधित हथियारों पर दक्षता के आधार पर परखा जाता है। प्रतियोगिता मे उत्तम प्रदर्शन हेतु तथा चयनित दल को अभ्यास बबीना फील्ड फायरिंग रेंज मे आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण वैज्ञानिक पद्धति को मद्देनजर रखते हुए सुनियोजित तरीके से अमल मेंं लाया जाता है। 20 सदस्यीय भारतीय दल टैंक बैथलॉन 2018 मेंं हिस्सा लेने के लिए रूस के लिए 18 जुलाई को रवाना हो गया है।

LEAVE A REPLY