डीआरएम ने आर्मी कैम्‍प में किया पौधारोपण्‍ा

0
698

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा टेरिटोरियल आर्मी कैंप में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल कौशिक, लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपमा अग्रवाल, विष्णुकांत तिवारी वरि.मंडल वित्त प्रबंधक, उमरे झाँसी, अजय वरि मंडल इंजिनीयर आदि ने पौधारोपण किया। टेरिटोरियल आर्मी के जवान एवं सरदार साहिबानों द्वारा 360 फल वाले पौधों का भी रोपण किया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने पिछले वर्ष में लगाए गए पौधो का भी अवलोकन किया तथा उनको बढ़ते हुए देखकर प्रशंसा जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में एसएम सुबराती खान ने आभार प्रकट किया।