बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चलाया अभियान, वसूले तीन लाख से ज्‍यादा रुपए

0
872

झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि गुरुवार 13 सितम्‍बर को झाँसी स्टेशन पर मुख्यालय से आये सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 50 ट्रेनों में जांच करायी गयी तथा बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए 780 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरुप लगभग 3,10,000 रुपए वसूल किये गए। जाँच अभियान देर रात तक जारी रहा। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक एके गुप्ता, आरपी शुक्ला, उमर खान, अर्जुन सिंह, राजेश यादव, हेमराज बुंदेला द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।
इस प्रकार के औचक जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है किि उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन व रेल परिसर में गंदगी ना फैलाएं तथा असुविधा से बचें।

LEAVE A REPLY