अहिंसा और सत्य के कारण महात्मा गांधी पूरी दुनिया में पूजनीय: प्रो.वी.के.सहगल

0 वक्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्रीजी के विचारों को अपनाने पर दिया जोर, 0 जयंती पर बुविवि में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

0
831

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की 150 जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। आज परिसर में उनकी जयंती पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित कर उनके कार्यों और आदर्शों को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। वक्ताओं ने वर्तमान संदर्भ में महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही वक्ताओं द्वारा देश के दूसरे प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर उनको भी भावपूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने प्रधानमन्त्री शास्त्री की ईमानदारी तथा सादगीपूर्ण जीवन के विभिन्न प्रसंगों का स्मरण किया।
विश्वविद्यालय के गंाधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति प्रो. वीके सहगल ने कहा कि अहिंसा और सत्य के कारण महात्मा गांधी पूरी दुनिया में आज भी सर्वाधिक पूजनीय है। अहिंसा और सत्य के प्रति आग्रह के कारण महात्मा गांधी पूरी दुनिया में अपना अहम स्थान रखते हैं। कुलसचिव चतुर्भुजी गुप्ता ने स्वच्छता के प्रति महात्मा गांधी के आग्रह की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सबसे स्वच्छता पर विशेष जोर देने का आग्रह किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम ने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए लोगों से उन पर अमल करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में प्रो. एस.पी. सिंह, प्रो सी.बी. सिंह, प्रो. एम.एम. सिंह, प्रो. एस.के. कटियार, प्रो. सुनील काबिया, डा.मुन्ना तिवारी, डा. संतोष पाण्डेय, डा. देवेंद्र सिंह, डा. पूनम मेहरोत्रा, उमेश शुक्ल, डा. कन्हैया लाल सोनकर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन डा. मुहम्मद नईम ने किया। बाद में लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया।
इसके बाद जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में महात्मा गांधी पर आधारित निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं ललित कला संस्थान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम, सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. रेखा लगरखा, डा. मुन्ना तिवारी, डा. कौशल त्रिपाठी, उमेश शुक्ल, राघवेंद्र दीक्षित, डा. उमेश कुमार, दिलीप कुमार, जयराम कुटार, डा. नेहा मिश्रा, डा. शिप्रा वशिष्ठ, जय सिंह, अभिषेक कुमार, सतीश साहनी आदि की देखरेख में किया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. निगम ने बताया कि विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं का नाम अगले कुछ दिनों में घोषित कर दिया जाएगा।
गांधी जयन्ती के अवसर पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चैथी और पांचवीं इकाइयों के स्वयंसेवकों ने कोछाभांवर गांव में सफाई अभियान चलाया। इसका शुभारंभ प्रभारी कुलपति प्रो वीके सहगल ने किया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गांव में एक नाटक का मंचन भी किया। इस कार्यक्रम में प्रो देवंेश निगम, प्रो. सीबी सिंह और डा. मुन्ना तिवारी समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY