महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगाई प्रदर्शनी

0
950

झांसी। उप्र महिला व्यापार मंडल की नगर शाखा द्वारा क्वीन क्रिएशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से घरेलू सामानों से सम्बंधित आकर्षक वस्तुएं बना कर बिक्री की गई। इसे लोगों ने काफी सराहा।
उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल की नगर शाखा के तत्वावधान में एक स्थानीय होटल में क्वीन क्रिएशन प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अतिथियों संजय पटवारी उप्र व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष, श्रीमती कमली सिंह, श्रीमती रजनी वर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बुंदेलखंड की महिलाओं का सशक्तिकरण संभव होता है। अतिथियों का स्वागत नगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्शानी, कोषाध्यक्ष सारिका मल्होत्रा, दीपा जैन, बबीता शर्मा, महिमा, मीना लालचंदानी, सरिता मित्तल, सोनिया सिंह, कृति शर्मा आदि ने किया। इस दौरान बीडीओ आनंद मिश्रा, पीयूष रावत, अशोक गुरबख्शानी, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में लगभग 45 स्टाल लगाए गए, जिन पर घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध थी। इस प्रदर्शनी में बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिनका करीब 2580 लोगों ने अवलोकन किया हुआ। सभी ने उनको खूब सराहा। नगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्शानी ने कहा कि हम आगे भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। अंत में महामंत्री शिवाली अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY