जिए मुहिंजी सिंध वूमेन विंग द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई दीपावली

0
861

झांसी। जिएजी सिंध वूमेन विंग के तत्वावधान में अध्यक्ष कंचन आहूजा की अध्यक्षता में जीवन शाह चौराहा स्थित स्थानीय होटल में खुशियां संपन्नता के प्रतीक मिट्टी के दीपक जलाकर दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने भविष्य की मंगल कामना करते हुए लक्ष्मी माता के समक्ष दीपांजलि प्रज्ज्वलित करके एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सुहाग का प्रतीक कुमकुम लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं व बधाई दीं।
अध्यक्ष कंचन आहूजा ने बताया कि हर स्त्री लक्ष्मी का रूप है। आज हर लक्ष्मी ने एक दिया जलाया है नारी के सम्मान का और इसके साथ लक्ष्मी जी से सभी के जीवन में सुख समृद्धि आए ऐसी प्रार्थना की गई। उसके बाद सभी ने मिलकर दीपावली थीम पर आधारित धन वर्षा गेम खेला गया। उसके बाद जिए मुहिंजी सिंध संस्था के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा व समाज हित को ध्यान रखते हुए कार्यक्रम निर्धारित किए गए। इस अवसर पर हिना कारनानी, जानवी, किरण गोविंदानी, मनीषा आहूजा, मोनिका बजाज, नंदिनी जसवानी, सारिका, सरोज जसवानी, सीमा, सुमन जसेजा, माधुरी देवनानी, वर्षा सचदेवा, मानवी, भवानी, प्रियंका परेचा, महक खट्टर, भारती, वसुधा, वैशाली पुंशी, मधु अमलानी आदि मौजूद रहे। अंत में माधुरी देवनानी ने सभी के साथ मिलकर पलव डाला व पूरे विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। अंत में कोषाध्यक्ष आशा कारनानी, महामंत्री भावना सहजवानी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY