भूमिका सिंह ने पहना फेस ऑफ द ईयर का ताज

0
1239

झांसी। ब्‍यूटी क्‍वीन भूमिका सिंह सुन्‍दरता के क्षेत्र में अपना नाम दिन ब दिन ऊंचा करती जा रही हैं। अब उनको ब्रांड एंबेसडर ऑफ़ रेडियंस एवं फेस ऑफ द रेडियंस ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। यह खिताब अपने नाम करके एक बार फिर से उन्‍होंने झांसी का नाम रोशन किया है। भूमिका सिंह को गत दिवस गुड़गांव दिल्ली में हो रहे लांंच शो में ब्रांड अंबेसडर बनाया गया एवं फेस ऑफ द ईयर का ताज पहनाया गया। शो की डायरेक्टर पूजा राठी एवं पार्टनर डायरेक्टर अंजू सिंह रहे। भूमिका ने लगातार मिल रही सफलताओं का श्रेय अपने परिवार के समर्थन एवं गरीब बस्ती के बच्चों की दुआओं को दिया।

LEAVE A REPLY