आदिवासी बस्ती में मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

0
892

झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल नगर शाखा ने बिजौली स्‍थित आदिवासी बस्ती में बच्चों के साथ मिलकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। इस दौरान संगठन की सदस्यों ने केक काटा, फल, बिस्किट, चिप्स, चाकलेट व मिठाईयां आदि वितरित कीं।
महानगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी, कि वह कौन थे और उनकी याद में हम आज का दिन क्यों मनाते हैं । उन्‍होंने कहा कि जब शहरी स्कूल के बच्चे जोर शोर से चिल्ड्रन डे सेलिब्रेट करते हैं , तो क्यों ना गरीब बच्‍चों को उनकी बस्ती में जाकर उनके साथ यह दिन मनाया जाए। उन्‍होंने कहा कि उन मासूमों की तो दुनिया ही अलग है। वह हर खुशी से अनजान है, तो जब उनको थोड़ी सी खुशी बांटने से चेहरे खिल जाते हैं । इससे हमको भी सुकून मिलता है। उन्‍होंने कहा कि चाचा नेहरू को आदर्श बनाकर उनके पद चिन्हों पर चलते हुए हम एक छोटी सी कोशिश करके नन्हे मुन्ने के चेहरे पर मुस्कान तो ला सकते हैं। इस अवसर पर सारिका मल्होत्रा, दीपा जैन, मीना लालचंदानी, महिमा आदि उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री शिवाली अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY